
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौक के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बजरंगबली प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर खंडित करने की कोशिश की गई है. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ धरना देकर कार्रवाई की मांग की. हालात को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है. धरना दे रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की भी खबर है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है. वहीं साहिबगंज जिला प्रशासन का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है.
साहिबगंज के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव ने बताया है कि जिले में असामाजिक तत्व द्वारा सौहार्द बिगाड़ने के लिए गैर जिम्मेदाराना घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया गया है जिस पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करा दिया है. एहतियातन साहिबगंज में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.
वहीं इस संबंध में उपायुक्त ने जिले वासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसी परिस्थिति में सदैव साहिबगंज जिले के प्रबुद्ध एवं युवाओं द्वारा हमेशा सामंजस्य बनाकर प्रशासन के साथ कार्य किया गया है. ऐसे में जिले वासियों से प्रशासन सहयोग करने की अपेक्षा करता है और प्रशासन की ओर ये अपील है कि सभी लोग आपस में शांति और सौहार्द के साथ रहें.
इससे पहले साहिबगंज में शनिवार की शाम चैत्र दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया इससे वहां पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी. वहीं भगदड़ के दौरान बवाल इतना बढ़ा कि कुछ दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई. हालात काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. वहीं दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों का कहना था कि कृष्णनगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास से जुलूस के गुजरने के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया और इसके कारण वहां भगदड़ मच गई.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More