
आजसू कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
रांची संवाददाता: आजसू पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी और बुद्धिजीवी मंच के पूर्व अध्यक्ष बीके चांद की पुण्य तिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उन्हें याद करते हुए कहा कि बी के चांद ने एक अभिवावक के तौर पर पार्टी को मार्ग देते रहे। बुद्धिजीवी मंच के जरिए पार्टी की नीति और सिद्धांत के प्रचार प्रसार तथा झारखंडी सवालों पर डॉ चांद साहब हमेशा सजग रहे। एक प्रशासनिक अधिकारी और फिर राजनीति जीवन में झारखंड के विकास के प्रति वे समर्पित रहे। बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बी के चांद साहब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और निष्ठा हमेशा के लिए मौजूद हैं। पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुण्डा, मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल यु.सी मेहता, डॉ मुकुंद मेहता, रत्नेश कुमार गुप्ता, कौशिक चांद, अरिवंद कुमार, सज्जाद खान, मुकेश तिवारी, अनिल गुप्ता इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More