
भारत वार्ता, डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। अरगोड़ा थाना में खूंटी की रहने वाली लड़की ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा है कि वह सुनील तिवारी के यहां काम करती है। वह उसके साथ रोज गलत संबंध बनाते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। उसने अपने परिवार को सारी बात बताई, उसके बाद थाने में केस दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने धारा 164 के तहत न्यायालय में लड़की का बयान भी दर्ज कराया है। उसके बाद पुलिस हरकत में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील तिवारी ने कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ 1 मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More