राज्य विशेष

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रांची.  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. मरांडी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बाबूलाल मरांडी ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बाद की जानकारी दी है. मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा. पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें. मालूम हो कि रिम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव रिम्स अधीक्षक डॉ0 विवेक कश्यप और मेडिका में भर्ती रांची के सिविल सर्जन डॉ0 विजय बिहारी प्रसाद की स्थिति में सुधार हुआ है. वहीं रिम्स मेडिसिन विभाग के HOD और प्रख्यात फिजिशियन डॉ0 जेके मित्रा की स्थिति गंभीर है. उन्हें ट्रामा सेंटर के ICU में हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

8 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

23 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago