
रांची संवाददाता: स्वास्थ्य, चिकित्सा,शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के. के. सोन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण क्षेत्र में सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से चल सकें, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार का फोकस ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने में आने वाले समस्याओं का निष्पादन ही हमारी प्राथमिकता है। वे आज सूचना भवन सभागार में पत्रकारों के साथ अनपौचरिक विचार-विमर्श को संबोधित कर रहे थे।
श्री सोन ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए पत्रकारों के अनुभव को उपयोग में लाया जाएगा साथ ही क्षेत्रवार स्वास्थ्य समस्याओं को इंगित करती हुई खबरों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विभाग कार्यवाही करेगा। इस दौरान उन्होंने कोरोना वेक्सीन, रिम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं, हेल्पलाइन न0 की सक्रियता निय़मित करने से संबंधित सवालों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More