झारखंड कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया राजभवन मार्च

रांची संवाददाता: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ और किसानों के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस सडकों पर उतरी और राजभवन मार्च किया।
राजभवन मार्च के पूर्व मोराहाबादी मैदान में एक सभा भी आयोजित की गई जहां कांगेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री के तानाशाह रवैये के खिलाफ जमकर निशाना साधा।
मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन मार्च तक आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्त्ता तीन नये कृषि कानून, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल कानून के खिलाफ अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लिये हुए थे।
मोरहाबादी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकलने के पहले सर्वप्रथम साठ किसानों की शहादत पर 2 मिनट का मौन रखा गया एवं उन किसानों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई जिन्होंने अपने आंदोलन के दौरान जान गंवाई थी।
आरपीएन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के रीढ़ पर प्रहार किया है, अब बिना विलंब किये केंद्र सरकार इस नये काले कानून को वापस लें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संविधान को मानते है, तो उन्हें किसानों की मांग को तुरंत मांग लेना चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 51 दिन से किसान आंदोलनरत है, तीनों काले कानून को वापस लिया जाना ही इसका समाधान है।
स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा 73 वर्षों में पहली बार किसानों को सड़कों पर आंदोलन को मजबूर करने वाली भाजपा की सरकार को यह देश कभी माफ नहीं करेगा,।
किसानों के साथ झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव,विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम,कृषि मंत्री बादल,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की,दीपिका पाण्डेय सिंह, इरफान अंसारी,नमन विक्सल कोंगाड़ी,प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोरनाथ शाहदेव,राजेश गुप्ता छोटू,रवीन्द्र सिंह,विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,ममता देवी,सोना राम सिंकू समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आये हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
वहीं राजभवन मार्च में सुलतान अहमद,गजेन्द्र प्रसाद सिंह,शकील अख्तर अंसारी, निरंजन पासवान,अमरेंद्र सिंह,अमूल्य नीरज खलखो,सोमनाथ मुण्डा,राकेश तिवारी फिरोज रिजवी मुन्ना, गुंजन सिंह,आदित्य विक्रम जयसवाल,समेत जिला कांगेस कमिटी के अध्यक्ष,मोर्चा,विभागों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago