
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र बल (जैप)9 में प्रशिशु आरक्षी के प्रशिक्षण पूरे होने पर आयोजित पारण परेड (पासिंग परेड)में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किए 503 प्रशिक्षु आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रशिक्षु आरक्षी ने यहां 210 दिनों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इस मौके पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज को सुरक्षा देने के अपने दायित्वों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्वहन करे। उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से अपील किया कि वह आम जनता के प्रति संवेदनशील ढंग से काम करें। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए चिंतित है और इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में बताया।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना में स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अपने 2 दिनों के दौरे में पहले दिन यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास योजनाओं का उद्घाटन वा शिलान्यास किया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More