पॉलिटिक्स

जेपी नड्डा पहुंचे पटना, महावीर मंदिर में की पूजा, करेंगे चुनावी शंखनाद

NewsNLive Desk : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय बिहार दौरे पर आज सुबह पटना पहुंचे। वे आज मोक्ष की धरती गया से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और संकटमोचक के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। यहां नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख भी पहुंचे थे। इस मौके पर महावीर मंदिर न्यास के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल एवं उनके पुत्र सायण कुणाल भी मौजूद रहे।

महावीर मंदिर में दर्शन के बाद जेपी नड्डा कदमकुआं स्थित जयप्रकाश नारायण के आवास चरखा समिति में गए। वे आज गया के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं जदयू नेता आरसीपी सिंह भी शिरकत करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के बिहार आने को भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज के रूप में देखा जा रहा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 hour ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

24 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago