पॉलिटिक्स

जेडीयू ने हरिवंश पर हमला बोला


Bharat varta desk:

जेडीयू सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जाने को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर खासकर जनता दल यू के भीतर खलबली मची हुई है।


जेडीयू ने हरिवंश को अवसरवादी बताते हुए जमकर निशाना साधा है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हरिवंश ने लेखनी और जमीर बेची है. पत्रकारिता जगत को भी कलंकित किया है.
प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पत्रकारिता जगत से शुरुआत करने वाले हरिवंश को जदयू ने उच्च सदन में भेजा था. जब संसद कलंकित हो रहा था,तब हरिवंश वहां मौजूद थे.उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति को भी इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया. हरिवंश ने पद के लिए बौद्धिकता की जमीर बेच दी. जब पार्टी ने तय कर दिया कि किसी को भी उस कार्यक्रम में नहीं उपस्थित होना है. उसके बावजूद हरिवंश उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. वहीं सभापति उपराष्ट्रपति को भी नहीं बुलाया गया.उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया क्या कार्रवाई करते हैं. वह तो बाद की बातें हैं.
बता दें कि हरिवंश ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण दिया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा था जबकि जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 19 दलों ने कार्यक्रम का बायकाट किया था। इसके बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि वह हरिवंश के माध्यम से भाजपा से संपर्क में हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

13 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago