
Bharat varta desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बगहा में आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएएस, आईपीएस, जज, ठेकेदार, इंजीनियर सब शराब पीते हैं मगर 10 बजे के बाद और थोड़ी मात्रा में। उन्होंने कहा कि ये बड़े लोग हैं। शराबबंदी कानून में बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि थोड़ी मात्रा में शराब पीने वाले गरीबों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। वे शराबबंदी कानून के पक्ष में है मगर गरीबों को भी रात में थोड़ी शराब पीने की अनुमति मिलनी चाहिए। हां शराब पीकर सड़क पर घूमने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आदिवासी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा किआदिवासियों द्वारा उनके कूल देवता की पूजा में शराब चढ़ाने की परंपरा है। ऐसे में शराबबंदी कानून कहां से सफल हो पाएगा। मांझी ने प्राइवेट स्कूलों पर भी प्रहार किया और कहा कि ऐसे स्कूल बंद होने चाहिए।जीतनराम मांझी ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू होना चाहिए।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More