
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर की शपथ लिया। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में जीतनराम को शपथ दिलाई। मांझी को 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। मांझी 23 और 24 नवम्बर को नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।
प्रोटेम स्पीकर की भूमिका
प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी होती है कि वह विधानसभा के लिए निर्वाचित होकर आए विधानसभा सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाये। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक प्रोटेम स्पीकर नई विधानसभा के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करता है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति काफी कम समय के लिए होती है।
विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 25 नवम्बर को
विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 25 नवम्बर को प्रस्तावित है। उस दिन स्थाई अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा के नंदकिशोर यादव का नाम की चर्चा जोरों पर है। अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी जदयू कोटे से मंत्री बन गए हैं।
मांझी भी हो सकते हैं नए विधानसभा अध्यक्ष!
एक चर्चा यह भी है कि वरीयता व अनुभव के आधार पर एनडीए के द्वारा सर्वसम्मति से जीतन राम मांझी का नाम नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है। इस चुनाव में मांझी बिहार में सबसे बड़े दिग्गज चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी पार्टी के 7 में से 4 उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिली है। हाल के दिनों में मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच एकबार फिर से नजदीकियां भी बढ़ी है। मांझी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विश्वस्त माना जाता है। चुनावी सभाओं में मोदी ने अनेकों बार मांझी की जमकर सार्वजनिक प्रशंसा की है। वैसे मांझी ने पहले ही कह दिया था कि वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिये वे अब मंत्री नहीं बनना चाहते और न ही किसी पद का उन्हें अब लोभ है। मांझी के मंत्री बनने से इंकार के बाद ही उनके बेटे संतोष मांझी को मंत्री बनाया गया। संतोष मांझी पहले से ही बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। संतोष मांझी राजनीति में एक सुलझे हुए व परिपक्व नेता की तरह दिखते हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More