बड़ी खबर

जीएम बने मालदा रेल के डीआरएम रहे पीके मिश्रा

Bharat Varta Desk : मालदा, आसनसोल और अलीपुरद्वार के डीआरएम रह चुके पीके मिश्रा महाप्रबंधक बनाए गए हैं। उनकी प्रोन्नति की अधिसूचना कल रेलवे बोर्ड से जारी की गई। वर्तमान में वे हुबली रेलवे जोन में अपर महाप्रबंधक के रूप में पदस्थापित थे। पीके मिश्रा की पदस्थापना महाप्रबंधक, रायबरेली रेल कोच कारखाना में की गई है। उनके साथ चार अन्य रेल अधिकारियों को भी जीएम के पद पर तरक्की मिली है। शोभम चौधरी को रेलवे बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इनमें वासुदेव पंडा, एस के झा, पुक रेड्डी को भी महाप्रबंधक बनाया गया है।

कौन हैं पीके मिश्रा?

पीके मिश्रा 1986 बैच के भारतीय रेल सेवा के तेज तर्रार और जन सरोकार वाले अधिकारी माने जाते हैं। उन्हें आसनसोल और मालदा मंडल रेल क्षेत्रों के विकास के लिए काम करने वाले डीआरएम के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने आसनसोल और मालदा का डीआरएम रहते मधुपुर, आसनसोल, जसीडीह, मालदा, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, दुमका रेल खंडों में यात्री सुविधाओं और रेल की आधारभूत संरचना के विकास के लिए ढेर सारे काम करवाएं। उन्होंने रेल के पुराने और ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए भी उल्लेखनीय काम किए। उन्हें देश के रेल महकमे में इतिहास वाला रेल अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय रेल के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर काफी शोध किया है और 10,000 से अधिक पन्नों की शोध सामग्री तैयार की है। वे झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर के रहने वाले हैं। श्री मिश्रा और उनका परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काफी नजदीक माना जाता है। उनकी पहचान साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारी के रूप में भी है। बिहार और झारखंड के बड़े हिस्से में पीके मिश्रा के जीएम बनने से लोगों में खुशी है। उनकी सेवा अभी इतनी लंबी है कि वे जल बोर्ड के मेंबर और चेयरमैन भी बन सकते हैं। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि अगले महीने पूर्व रेलवे हावड़ा के महाप्रबंधक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। संभावना जताई जा रही है कि पीके मिश्रा पूर्व रेलवे के अगले जीएम हो सकते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago