Categories: बड़ी खबर

जिस पर शराब रोकने का जिम्मा उसने कैसे लूट कर बनाई संपत्ति, घर पर मिली नोट गिनने की मशीन भी…

.
Bharat varta desk: बिहार में जिन लोगों पर शराबबंदी का जिम्मा है वह कितने धन लुटेरे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निगरानी ब्यूरो ने मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के घर पर कल रेड किया वह खांटी करोड़पति निकला। उत्पाद अधीक्षक के मोतिहारी स्थित भाड़े के मकान में नोट गिनने की मशीन भी मिली। उसपर पहले से आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है इसलिए उसने भारी मात्रा में नोट , जेवरात और दूसरी संपत्तियां घर से हटा दी थी मगर उसके बाद भी उसके पास से करोड़ों
कई जगह निवेश करने व इंश्योरेंस के दस्तावेज मिले हैं।
एसवीयू के अनुसार अविनाश प्रकाश के पास अपनी दो जीसेबी मशीन, एक इनोवा गाड़ी भी मिली है। इनके व उनके परिजनों के नाम से बैंक व एलआईसी में कई लाख के निवेश की जानकारी मिली है। तलाशी के दौरान 2 पासपोर्ट, एचडीएफसी बैंक में 5 पासबुक, इलाहाबाद बैंक में 1 पासबुक, एसबीआई में 5 पासबुक, यूनियन बैंक में 3 पासबुक और यूनियन बैंक में 1 पासबुक का पता चला है। इसके अलावा एचडीएफसी एलआईसी में 3 इश्योरेंस, टाटा एआईजी में 1 इश्योरेंस से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एक टैक्सी का रजिस्ट्रेशन पेपर भी मिला है। उत्पाद अधीक्षक की पत्नी के नाम से कुल 41 डिसमिल में निर्मित तीन फ्लैट जिसकी कीमत करीब 8.25 लाख रुपए है का पता चला है।
पत्नी के नाम से 3 फ्लैट, पिता के नाम से 20 प्लॉट के दस्तावेज मिले। उत्पाद अधीक्षक के
पटना, खगड़िया और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। फुलवारीशरीफ के कुरकुरी रोड में करीब एक बीघा जमीन में फार्म हाउसनुमा है। मकान भी काफी शानदार और सारी सुविधाओं से सुसज्जित है। एसवीयू के अनुसार इस घर में एक खूबसूरत बगान, 10 गायों का एक खटाल और कई नौकर-चाकर भी हैं। खगड़िया में एक आलीशान मकान है और एक जेसीबी बरामद की गई है। इसके अलावा पटना में एक प्लैट खरीदने का एग्रीमेंट पेपर मिला है। सारी संपत्ति उस नौकरी में आने के बाद बनाई है। उनके खिलाफ
आय से अधिक 9405000 रुपए की संपत्ति मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago