बड़ी खबर

जामताड़ा पहुंचे sc आयोग के उपाध्यक्ष, दलित परिवार ने सुनाई जुल्म की कहानी

रांची भारत वार्ता संवाददाता

जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के पांच दलित परिवार के साथ हुई जुल्म की घटना की जांच करने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण हलधर सोमवार को जामताड़ा पहुंचे.उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की जो पिछले 12 दिनों से एसडीओ कोर्ट के समक्ष धरना दे रहे थे. पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली.
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलधर को पीड़ितों ने बताया कि कैसे उनके गांव के दबंग व्यक्ति ने पहले तो उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया . उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें जबरन गांव से निकाल दिया और उनके 7 एकड़ की जमीन पर कब्जा कर लिया.

थानेदार से लेकर डीसी ने नहीं सुनी शिकायत

इसकी शिकायत करने पीड़ित परिवार स्थानीय थाना नारायणपुर पहुंचे तो उन्हें वहांदिन भर बिठा कर रखा गया और जब दबंग परिवार में उनकी जमीन पर दीवार खड़ा कर लिया तो उसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें कोर्ट में शिकायत करने को कहा. उसके बाद पूरा पीड़ित परिवार जिसमे कई छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थी, एसडीओ और उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई. थक हार कर पूरा परिवार एसडीओ कोर्ट के समक्ष धरना पर बैठ गया. लेकिन 12 दिन गुजर जाने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई सुध नही ली, जबकि उनके साथ महिला और बच्चे भी हैं .

आयोग के अध्यक्ष बोले गंभीर मामला कार्रवाई करेंगे
अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उनकी बातें सुनने के बाद कहा कि यह पूरा मामला जमीन दखल करने, सीएनटी-एसपीटी और एससी एक्ट का उलंघन, जबरन धर्म परिवर्तन आदि का है. इस मामले में वे त्वरित करवाई करेंगे .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago