
NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा की 243 में से 71 सीट पर प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज जहानाबाद जिले के घोषी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी के तौर पर राहुल कुमार ने नॉमिनेशन किया। राहुल पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के पुत्र हैं। वे यहां से पहले भी जदयू से विधायक रह चुके हैं।
घोषी सीट पर 39 वर्षों तक निरंतर जगदीश शर्मा एवं उनके परिवार का कब्जा रहा है। इसी वजह से लोग घोषी को ‘जगदीश गढ़’ भी कहते हैं। हालांकि पिछले चुनाव में जगदीश शर्मा के पुत्र राहुल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से से बगावत होने की वजह से जीतन राम मांझी की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब फिर से जगदीश शर्मा के के पुत्र राहुल कुमार जदयू के टिकट से उम्मीदवार बने हैं। इस बार घोषी के निवर्तमान विधायक व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को यहां से जहानाबाद सीट पर शिफ्ट करा कर राहुल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More