बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर से फर्जी गन लाइसेंस मामले में सीबीआई का रेड, बिहार‍-झारखंड से भी जुड़ा है ‌तार


Bharat varta desk: जम्मू कश्मीर से बड़ी संख्या में फर्जी लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसको लेकर मंगलवार को सीबीआई ने जम्मू- कश्मीर, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कई ठिकानों पर रेड किया है। उपराज्यपाल के पूर्व सलाहकार बसीर अहमद के आवास पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है। उन पर फर्जी लाइसेंस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। कश्मीर के कमिश्नर रहे बसीर खान मार्च 2020 से उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और उनके उत्तराधिकारी मनोज सिन्हा के सलाहकार थे। 1 सप्ताह पहले उन्हें अचानक सलाहकार पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर से करीब दो लाख गन लाइसेंस जारी किए गए हैं जो जांच के दायरे में हैं।
इसको लेकर 3 महीना पहले भी सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल और नीरज कुमार की भी तलाशी ली गई थी। गृह मंत्रालय क शिकायत मिली है कि 2 लाख फर्जी लाइसेंस जारी किए गए हैं जिसमें कुछ पदस्थ आईएएस अधिकारियों की भूमिका है।

बिहार और झारखंड में भी फर्जी लाइसेंसी पर हथियार


बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बड़ी संख्या में जम्मू कश्मीर और नागालैंड जैसे राज्यों से जारी फर्जी लाइसेंस पर हथियार रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में पिस्टल, राइफल जैसे हथियार लेकर नेता, ठेकेदार, बाहुबली, कारोबारी चल रहे हैं जिनका लाइसेंस जम्मू कश्मीर और नगालैंड जैसे राज्यों से मिला हुआ है। इसमें कई अपराधिक छवि के लोग भी ऐसे फर्जी लाइसेंस पर हथियार ले रखे हैं। लाइसेंस दिलाने के लिए एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जिसका संबंध संबंधित राज्यों से है। इसमें कई अधिकारी और सफेदपोश शामिल हैं। बिहार और झारखंड के गरीब विभागों द्वारा कई बार ऐसे लाइसेंसों की जांच करने के निर्देश जारी किए गए मगर आदेश का प्रभाव कारी क्रियान्वयन नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लाख दो लाख रुपए लेकर फर्जी लाइसेंस दिए गए हैं। लेने वालों को इसकी वैधता के बारे में जानकारी नहीं रहती है। वे या तो ठगे जाते हैं या फिर जानबूझकर फर्जी लाइसेंस लेकर हथियार खरीद लेते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

20 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago