जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बड़ा बयान- सरकारी पैसा मेरे लिए ‘गौ मांस’ के समान

Bharat Varta Desk : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। जम्मू के एक कार्यक्रम में दरबार मूव पर बोलते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि उनके लिए सरकारी पैसा गौ मांस के समान है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार का एक-एक पैसा जनता के कल्याण के लिए इस्तेमाल होगा। जनता के पैसे से अमीर बनने के दिन अब चले गए। दरअसल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का यह बयान महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आए बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दरबार मूव खत्म किए जाने से जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था बिगड़ सकते हैं।

मनोज सिन्हा ने क्या कहा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आरोपों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कहा जाता था कि दरबार मूव खत्म हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब इसका ई- ऑफिस कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरकार और केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जो कुछ भी जरूरत का काम होगा वह कदम सरकार उठाने के लिए तैयार है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि वह जैसै चाहेंगे वैसे ही जम्मू-कश्मीर चलेगा तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि वह वक्त खत्म हो गया जब भ्रष्टाचार के सहारे कुछ लोग जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार पूरे पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मैं जिम्मेदारी पूर्वक कहना चाहता हूं कि सरकार का एक-एक पैसा मनोज सिन्हा के लिए गौ मांस के बराबर है।

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा

इससे पहले जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा तथा सरकार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों या केंद्र शासित प्रदेश में शांति की राह में बाधा पैदा करने में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा यहां आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में शांति कायम करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अब किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हम शांति एवं भाईचारा चाहते हैं, लेकिन हम राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त या जम्मू कश्मीर में शांति की राह में बाधा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।’’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

7 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago