
मुजफ्फरपुर, भारत वार्ता संवाददाता: कोरोना संक्रमण के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाचने वाले पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला, भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह समेत दो सौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराया है. लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के पैतृक गांव खंजाहाचक में उनके भाई और मुजफ्फरपुर के उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के बेटे के उपनयन संस्कार के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर नाच गान हुआ था. इसमें अक्षरा सिंह के साथ पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी पूर्व विधायिका अनु शुक्ला समेत सैकड़ों लोग नाच रहे थे. इस कार्यक्रम का जो वीडियो वायरल हुआ उसके बाद भी सरकार ने इसकी अनदेखी की. जब सोशल मीडिया पर सरकार और प्रशासन की फजीहत होने लगी तब आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना पहुंचे और इस मामले में केस दर्ज कराया लेकिन उसके बाद भी किस में पूर्व विधायिका अनु शुक्ला को छोड़ दिया गया है. पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड द्वारा कार्बाइन से हवाई फायर किए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. मगर इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी मिली है. लोगों की यह भी शिकायत है कि एफ आई आर में मुन्ना शुक्ला के भाई को भी नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More