बड़ी खबर

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk

बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ गयी है. दरअसल पार्टी ने इस बार अनुभव और युवाओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं. इस बार जेडीयू कुछ नए नामों को टिकट देकर पार्टी ने नए समीकरणों का संकेत दिया है. 57 उम्मीदवारों की सूची में बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बाहुबली अनंत सिंह, मंत्री विजय चौधरी तथा रत्नेश सदा के नाम शामिल है।

पार्टी की पहली लिस्ट के मुताबिक, बरौली सीट से मंजीत सिंह, बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल, मसौढ़ी से अरुण मांझी और फुलवारी शरीफ से श्याम रजक को टिकट दिया गया है.

वहीं, गायघाट से कोमल सिंह मैदान में उतरेंगे. जेडीयू ने विभूतिपुर सीट से रामबालक सिंह की पत्नी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है. बरबीघा से सुदर्शन का टिकट कट गया है. बरबीघा से पुष्पंजय को जेडीयू उम्मीदवार बनाया गया है. 

जेडीयू की इस लिस्ट में कई पुराने और नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

  • राजगीर से कौशल किशोर को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल,
  • जमालपुर से नचिकेता मंडल,
  • मटिहानी से राजकुमार सिंह,
  • हसनपुर से राजकुमार राय,
  • बरौली से मंजीत सिंह,
  • बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल,
  • मसौढ़ी से अरुण मांझी,
  • गायघाट से कोमल सिंह,
  • विभूतिपुर से रामबालक सिंह की पत्नी,
  • कुचायकोट से अमरेंद्र पांडे,
  • मांझी से रणधीर सिंह (प्रभुनाथ सिंह के बेटे),
  • हथुआ से रामसेवक सिंह,
  • आलमनगर से नरेंद्र नारायण को उम्मीदवार घोषित किया गया है
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 day ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 day ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago