पॉलिटिक्स

जदयू सांसद दारू बेचवाते हैं, जदयू विधायक ने पॉकेटमार तक कह दिया अपनी ही पार्टी के सांसद को

Bharat varta desk: भागलपुर जिले के गोपालपुर के जदयू विधायक अपने बड़बोले बयान के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी हरकतें आए दिन पार्टी को असहज स्थिति में डालती है। राजधानी एक्सप्रेस में अर्धनग्न होकर घूमने के कारण करीब 3 महीने पहले विवादों में आए थे। उन पर केस भी दर्ज हुआ था। अब वे अपनी ही पार्टी के भागलपुर के सांसद अजय मंडल के खिलाफ बोलने के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाया है। जिला परिषद का चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी सविता देवी के लिए वोट मांगने गए विधायक ने इस्माइलपुर में सभा को संबोधित करते हुए कह दिया है कि यहां जो ट्रैक्टर पर दारू बेजते हैं और अफीम की खेती करते हैं, वह हमारे सांसद हैं।

केवल मुख्यमंत्री के आगे- पीछे विधायक ने कहा कि सांसद क्षेत्र में दर्शन नहीं देते हैं सिर्फ जब मुख्यमंत्री बुलाते हैं तो आगे-पीछे करने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम दर्शन देते हैं, आप (सांसद) भी दिया कीजिए। इसलिए हम उनको पॉकेटमार कहते हैं। सांसद के पिता के बथान पर मिली थी दारू की भट्ठी जानकारी हो कि सांसद अजय मंडल घोघा बाजार के रहने वाले हैं। कुछ साल पहले घोघा दियारा स्थित उनके पिता के बथान पर अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्ठीया…. शराब जप्त किए गए थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस और उत्पाद विभाग ने उनके पिता और भाई के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। उस समय सांसद विधायक हुआ करते थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 day ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago