बड़ी खबर

जदयू सांसद और कार्यपालक अभियंता आमने- सामने, जदयू विधायक दे रहे हवा

Bharat Varta Desk: भागलपुर के सांसद अजय मंडल और आरईओ के कार्यपालक अभियंता राम आशीष कुमार आमने- सामने हैं। कार्यपालक अभियंता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सांसद पर गाली गलौज करने और कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

सांसद पर गाली गलौज और कमीशन मांगने का कार्यपालक अभियंता ने लगाया आरोप

सांसद के व्यवहार से नाराज कार्यपालक अभियंता ने नौकरी से इस्तीफा देने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि सांसद और कार्यपालक अभियंता के विवाद को जनता दल यू के ही विधायक गोपाल मंडल हवा दे रहे हैं। सांसद अजय मंडल और नवगछिया के गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के बीच कई बार पहले झंझट हो चुका है। दोनों माननीय एक ही दल और एक ही जाति से आते हैं लेकिन दोनों एक दूसरे पर के निशाने पर रहते हैं।
नवगछिया के लक्ष्मीनिया कदवा में मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे जदयू के विधायक गोपाल मंडल और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष कार्यपालक अभियंता ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाया।
कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उनकी सांसद से फोन पर तीन मिनट चालीस सेकेंड की बात हुई। उनका फोन कब आया था जब वह कार्यालय में थे। ठीक से आवाज नहीं आ रही थी। उन्होंने रोड के बारे में पूछते हुए कहा कि कहां-कहां कौन टेंडर निकाले हैं। एक रोड के बारे में उन्होंने कहा कि जाते वक्त सड़क पर पानी था, तो चले गये। लेकिन, लौटने वक्त गाड़ी चल नहीं पा रही थी। इस पर उन्होंने सांसद से उस रोड का नाम बताने को कहा तो वे अपशब्द बोलने लगे।
अभियंता ने कहा कि सांसद सभी इंजीनियर और ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं। वे पांच पर्सेंट कमीशन मांगते हैं। वह सम्मान बेचकर काम नहीं कर सकते हैं। स्थिति बर्दाश्त के बाहर हो गई है। इसलिए विभागीय सचिव को इस्तीफा भेज देंगे। अभियंता ने कहा कि सांसद और उनके लोगों की यह मोबाइल की जांच हो तो पता चल जाएगा कि वह लोग किससे किससे पैसे मांग रहे हैं। अभियंता ने लोकसभा अध्यक्ष से भी मामले की जांच की मांग की है। कार्यपालक अभियंता ने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो इसके लिए एकमात्र जिम्मेदार सांसद होंगे।

सांसद ने नकारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद अजय कुमार मंडल ने कार्यपालक अभियंता के बारे में कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण करने गये थे। इसी दौरान बुद्धूचक-सैदपुर के बीच बन रही आरडब्ल्यूडी ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क की गुणवत्ता की जांच करने की बात कार्यपालक अभियंता से कही। इस पर कार्यपालक अभियंता ने फोटो व वीडियो बना कर भेजने की बात कही। जो कि एक सांसद के लिए अमर्यादित है। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो कार्यपालक अभियंता उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 day ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago