बड़ी खबर

जदयू विधायक बोले-तसीलदारी के लिए आते हैं डिप्टी सीएम,मांगा इस्तीफा


Bharat varta desk: अपने बयानों और हरकतों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले भागलपुर जिले के गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम भागलपुर के दौरे पर थे। कुछ दिन पहले भी वे भागलपुर गए थे। विधायक गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम तसीलदारी के लिए भागलपुर आते हैं। उन्होंने कहा कि वे नवगछिया और भागलपुर में उन लोगों के साथ बैठक करते हैं, मिलते जुलते हैं, खाना खाते हैं जिन्होंने एनडीए के उम्मीदवारों को हराने के लिए काम किया है। विधायक का आरोप है कि नवगछिया में डिप्टी सीएम ने उनके क्षेत्र का भ्रमण किया मगर उन्हें कोई सूचना नहीं दी जबकि वे एनडीए के अभिन्न अंग हैं। इसके पहले भी आए थे तो उन्होंने उन्हें अपने कार्यक्रम की सूचना नहीं दी थी। दोनों बार डिप्टी सीएम ने उन लोगों के साथ बैठक की जो उनके यानी विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ चुनाव लड़े थे या विरोध में काम किए थे। डिप्टी सीएम की बैठक में वैसे लोग शामिल हुए जो उनकी पत्नी के खिलाफ जिला परिषद का चुनाव लड़े थे। विधायक ने यह भी कहा कि भागलपुर में जिला अध्यक्ष रोहित पांडे को भी नहीं बुलाया और राजेश वर्मा के यहां खाना खाया जिन्होंने लोजपा से चुनाव लड़ कर भाजपा उम्मीदवार को हराने का काम किया था। विधायक ने कहा कि डिप्टी सीएम केवल बनिया वर्ग के लोगों को तरजीह देते हैं। विधायक ने कहा कि ऐसे नेता को डिप्टी सीएम के पद से बर्खास्त कर देना चाहिए, हटा देना चाहिए। जदयू विधायक के इस वक्तव्य ने एनडीए में खलबली मचा दी है। विधायक ने कहा भी है कि वे चाहते हैं कि सिर्फ नेतृत्व उपमुख्यमंत्री के बारे में जाने और उन्हें पद से हटाए। अब देखना यह है कि उप मुख्यमंत्री विधायक के वक्तव्य को कितनी गंभीरता से लेते हैं। उनके बारे में क्या उप मुख्यमंत्री शिकायत करेंगे, क्या उपमुख्यमंत्री के खिलाफ वक्तव्य देना अनुशासनहीनता मानी जाएगी, सबको इसका इंतजार होगा कि एनडीए नेतृत्व इस पर क्या कार्रवाई करता है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago