पॉलिटिक्स

जदयू में बढ़ी खींचतान, आरसीपी के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीतीश के लिए बनी असहज स्थिति


Bharat varta desk:
जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ललन सिंह की नियुक्ति के बाद पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है। 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह पहली बार पटना आ रहे हैं। उनके जबरदस्त स्वागत की तैयारी है। मगर उनके स्वागत के लिए लगाए गए बैनर और पोस्टरों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नहीं हैं। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 2 दिन पहले जब ललन सिंह पटना आए थे तो उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था मगर आरसीपी सिंह के नजदीकी लोग उनके स्वागत में नहीं देखे गए। जदयू कोटे के मंत्रियों में अशोक चौधरी और संजय झा को छोड़कर कोई और दूसरा नहीं आया।
इधर बताया जा रहा है कि आरसीपी समर्थकों ने 16 अगस्त को उनके स्वागत में ललन सिंह से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी कर रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तरफ से पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ा बैनर लगाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अन्य नेताओं की तस्वीर तो है लेकिन ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब है। ललन सिंह बनाम आरसीपी सिंह के समर्थकों के बीच का यह जंग जदयू की गुटबाजी को तेज करेगा, ऐसा लोग मान रहे हैं। यही स्थिति आने वाले समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असहज करेगी, इसकी संभावना भी लोग बता रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago