
Bharat varta desk:
पार्टी के संसदीय दल के नेता और सांसद ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन और पार्टी को प्रभावी बनाने के लिए जनता दल यू में मंथन का दौर जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वे तमाम उपाय करने की कोशिश में हैं जिससे पार्टी का प्रभाव और विस्तार बढ़े। इस क्रम में उन्होंने आज से दो दिवसीय समीक्षा बैठक पटना के प्रदेश कार्यालय में शुरू की है। इसमें वह यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों से विधानसभा चुनाव में जनता दल यू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। इसके लिए उन्होंने बैठक में विधायक, विधानसभा में चुनाव हारने वाले और पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया है। चुनाव हारने वालों से वे भाजपा की भूमिका की भी जानकारी ले रहे हैं। क्या भाजपा के भितरघात किया या खुलेआम विरोध किया या फिर कोई सहयोग नहीं किया?
बैठक में वे पार्टी को और संगठन को प्रभावी बनाने के संबंध में नेताओं की राय भी लेंगे। बताया जा रहा है कि कल तक चलने वाले इस बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन में फेरबदल के बारे में कुछ और भी फैसले ले सकते हैं। इसके पहले व कुछ फेरबदल कर भी चुके हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More