
पटना: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कॉमरेड कन्हैया कुमार रविवार की शाम जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। अब इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
कॉमरेड कन्हैया कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा जोरों पर है। एक चर्चा यह भी है कि कन्हैया कुमार अब बिहार की राजनीति में अपने आप को स्थापित करने के लिए भविष्य में जदयू में शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा है कि कन्हैया जदयू में शामिल तो नहीं होंगे लेकिन भविष्य के गठबंधन की राजनीति को साधने के लिए जदयू के चल रहे अंदरूनी प्रयासों के तहत यह मुलाकात हुई है। कन्हैया के जदयू के मंत्री से मिलने की खबर सुन भाजपा के नेता भी असहज महसूस कर रहे हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More