
टना संवाददाता: उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में बिहार सरकार गेस्ट बनाएगी। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में गेस्ट हाउस
निर्माण के लिए एजेंसी को सहमति दे दिया गया। उड़ीसा के पुरी जिला अंतर्गत बालूखंड ग्राम के श्री जगन्नाथ एनक्लेव में बिहार सरकार को गेस्ट हाउस निर्माण हेतु आवंटित 0.450 एकड़ भूमि पर निर्माण के लिए उड़ीसा इंडस्ट्रियल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मनोनय की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बिहार कर्मचारी राज्य एलोपैथिक बीमा चिकित्सा पदाधिकारी नियमावली 2020 की स्वीकृति दी गई है। बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा नियमावली 2020 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2020-21 से बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम नबार्ड व अन्य वित्तीय संस्थाओं से पैतीस सौ करोड़ रुपए ऋण प्राप्त करने के लिए राज्य की गारंटी प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिया गया है। वहीं राज्य सरकार ने लोकसभा व विधानसभा आम चुनाव व उपचुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के अनुग्रह अनुदान चार लाख की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More