
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कई दिनों के बाद आज राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी खत्म हो गई है। तेजस्वी यादव की सहमति से ही जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव के करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जगदानंद सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिटलर हो सकते हैं, लालू और तेजस्वी यादव ऐसा नहीं हो सकते हैं। मेरे दल में कोई मतभेद नहीं है, पार्टी में सबकी सुनी जाती है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव लगातार जगदानंद सिंह के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने हाल ही में छात्र राजद के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान जगदानंद सिंह को हिटलर कहा था।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More