छोटी बच्ची की अपील पर लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने लिया संज्ञान, पढ़ाई का बोझ घटाया, बदल दी कश्मीर की ऑनलाइन शिक्षा नीति

Bharat Varta Desk : कश्मीर की छह वर्षीय बच्ची मोइरा इरफान की अपील पर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने संज्ञान लिया और प्रदेश की शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव कर दिया.

बच्ची ने कहा था कितना काम ले रहे हो पीएम साहब….

बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जारी एक वीडियो में काफी देर तक ऑनलाइन क्लास लिए जाने की शिकायत करते हुए यह कहा था कि पीएम साहब छोटे बच्चों पर कितना काम लेते हो. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसे लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी देखा. उन्होंने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने एक आदेश निकालकर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई का समय तय कर दिया. उन्होंने बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बोझ घटाने के संबंध में जो निर्देश जारी किए हैं उन्हें 48 घंटे में लागू करने के लिए कहा है.

एक

नई नीति के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई 1 दिन में 10 घंटे से अधिक नहीं होगी.

दो
कक्षा 9-12 के लिए, ऑनलाइन सिंक्रोनस लर्निंग 3 घंटे से अधिक नहीं होगी

तीन
प्री-प्राइमरी में बच्चों के लिए 30 मिनट से अधिक स्क्रीन-टाइम का प्रतिबंध लगाया गया है

चार
 लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सरकारी अधिकारियों से यह भी कहा है कि कक्षा 5 वीं तक के बच्चों को होमवर्क देने से बचे

बहुत बहुत धन्यवाद एलजी साहब…” 

इस आदेश के जारी होने के बाद फिर उस बच्ची का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को धन्यवाद दे रही है.वीडियो में बच्ची कह रही है “बहुत बहुत धन्यवाद एलजी साहब। अलविदा …” मोइरा

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

7 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago