धर्म/अघ्यात्म

छठ व्रत में दंडवत करते घाट तक जाने की कठिन साधना

विशेष प्रकार की मनोकामना पूर्ण होने पर या किसी विशेष मनोकामना के लिए करते हैं दंडवत पूजा

पटना संवाददाता: मन्नत पूरी होने पर बहुत से व्रती घर से दंड देते हुए घाट तक अर्घ देने जाते हैं. सूर्य को दंडवत प्रणाम करने का व्रत बहुत ही कठिन होता है.
लोग अपने घर में कुल देवी या देवता को प्रणाम कर नदी तट तक दंड देते हुए जाते हैं। दंडवत प्रणाम की प्रक्रिया इस प्रकार से है जिसमें पहले सीधे खडे़ होकर सूर्यदेव को प्रणाम किया जाता है फिर पेट की ओर से जमीन पर लेटकर दाहिने हाथ से जमीन पर एक रेखा खींची जाती है। यही प्रक्रिया नदी तट पहुंचने तक बार-बार दुहरायी जाती है।

पूजन सामग्रियां खास ,कई फल केवल छठ के मौके पर
छठ सामग्रियां खास होती हैं . इनमें कुछ फल और सामग्रियां ऐसे हैं जो केवल छठ के मौके पर ही मिलते हैं.
सूपसूप- डाला, ढाका, फूल, चैमुखी कलश, कोसी के अनुरुप ढकनी-दीपक, आम का पल्लव, गन्ना, शकरकन्द, सुथनी, ओल, नारियल, जमीरा नींबू, अरुई, अदरक, कच्ची हल्दी, मूली, गाजर, पान का पत्ता, कोंहड़ा , बोड़ो , सिंघाड़ा (पानी फल), बेर, केला, सेव, सन्तरा, अमरुद, शरीफा, अनानास, अगरबत्ती, धूप, माचिस, कपूर, रुई (बाती के लिए), सुपारी, लौंग, इलायची, जायफल, सिन्दूर, रक्षा सूत्र, आरता का पत्ता, पंचमेवा, चावल, चना, चिऊड़ा, गुड़, ठेकुआ, पूड़ी, कसार, कचवनी, गाय का दूध (अर्घ्य के लिए), गोहरा (कण्डा), हवन सामग्री, चननी का कपड़ा, हल्दी-आटा आदि। व्रती के लिए नए कपड़े. साड़ी में काला रंग नहीं होना चाहिए.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago