
Bharat Varta Desk: लोक आस्था के महापर्व छठ पर पूरा बिहार और झारखंड आस्था व भक्ति के रंग में सरोबार है। हर तरफ छठी मइया के गीत गुंजायमान हो रहे हैं। सड़कें और गलियां सज गई हैं। पटना से लेकर बक्सर और भागलपुर तक के गंगा घाट पूजा के लिए तैयार किए जा चुके हैं। झारखंड में साहिबगंज जिला ही एकमात्र जिला है जहां से होकर गंगा नदी बहती है। साहिबगंज से लेकर राजमहल तक घाटों को साफ सुथरा कर दिया गया है। सरकारी व्यवस्था के अलावे सामाजिक संगठनों ने भी इसमें पूरी ताकत झांकी हैं। छठ घाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों से लेकर घाट तक बिजली बत्ती का इंतजाम किया गया है। लोग माथे पर डाला लेकर गंगा घाटों की ओर प्रस्थान भी करने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग तालाब , पोखरों और जलाशयों में छठ पूजा करने वाले हैं। इसके अलावे लोगों ने अपने घरों और मोहल्लों में भी अर्घ्य देने का इंतजाम किया है। छतों पर तालाबों की रचना की गई है।
अब से थोड़ी देर बाद गंगा घाटों से लेकर जलाशयों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ने लगेगी।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More