पॉलिटिक्स

चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का ‘खेला’, आज नड्डा जाएंगे कोलकाता

Bharat Varta Desk : बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 213 सीटें मिली हैं जबकि भारतयी जनता पार्टी को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा है. वहीं राष्ट्रीय सेक्यूलर मजलिस पार्टी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है.

टीएमसी की जीत के बाद से राज्य में कई जगहों पर हिंसा की घटना सामने आई है. आरामबाग में बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी गई. कोच बिहार में भी हिंसा की घटना हुई है. बीजेपी ने हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल पहुंच रहे हैं. बीजेपी 5 मई को देशव्यापी आंदोलन करने की तैयारी में है, इसी दिन ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा कोलकाता के आसपास के उन जिलों में जाएंगे जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और मारपीट की गई है. इसके अलावा जेपी नड्डा वहां भी जाएंगे जहां बीजेपी के जिला दफ्तर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई है. कोलकाता में जेपी नड्डा के नेतृत्व में बंगाल बीजेपी चुनाव बाद हिंसा और आगज़नी की घटना को लेकर एक दिन धरना भी दिया जाएगा.

उधर, बीजेपी नेता प्रवेश सिंह साहिब ने ट्वीट कर लिखा है, ”TMC के गुंडो ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा, भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ी, घर में आग लगा रहे हैं. याद रखना TMC के सांसद , मुख्यमंत्री , विधायकों को दिल्ली में भी आना होगा, इसको चेतावनी समझ लेना. चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं.”

दिल्ली में भी बीजेपी देगी धरना

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के सभी सांसद और विधायक बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ हिंसा को लेकर बंगाल हाउस, चाणक्यपुरी में धरना दिया जाएगा. आज यानी चार मई को दोपहर 12 बजे से बीजेपी धरना देगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago