बड़ी खबर

चुनाव की घोषणा होते ही खेल घोटाले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा


Bharat varta desk: झारखंड के बहुचर्चित 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की के रांची के मोरहाबादी व बनहौरा स्थित आवास में सीबीआइ ने गुरुवार को छापेमारी की। इस मामले में बंधु तिर्की जेल भी जा चुके हैं और उनकी विधानसभा की सदस्यता भी खत्म हो चुकी है। उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव की घोषणा भी हो चुकी है।
जानकारी मिली है कि सीबीआई की छापेमारी सिर्फ बंधु तिर्की के यहां ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय खेल घोटाले में सभी आरोपितों के पूरे देश में डेढ़ दर्जन लगभग 16 से अधिक ठिकानों पर छापा चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड में 12,अबतक पटना और दिल्ली में दो-दो ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। यह घोटाला 10 साल से पहले का है लेकिन अभी भी सीबीआई इसकी जांच कर रही है। इसमें यह भी कहा जा रहा है कि कई बड़े अधिकारी बचे हुए हैं जिनकी खेल घोटाले में संलिप्तता रही है। इनमें से कई रिटायर होने के बाद बड़े पदों पर भी काफी हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago