पॉलिटिक्स

चुनावी सभा मे नीतीश ने कहा, अगर बिहार में फिर जंगलराज चाहते होंगे तभी हमें वोट नहीं देंगे

NewsNLive Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर, डुमरांव एवं तरारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इन सभाओं में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मंत्री संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे।

डुमरांव में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार में फिर जंगलराज जैसा माहौल चाहते होंगे तभी हमें वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमने समाज के हर तबके का विकास किया। हम न्याय के साथ विकास की राह पर चलते हैं। हमने कभी किसी के साथ कोई भेद-भाव किया है? सबके लिए काम किया है। जो किनारे पर थे, उनको मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया।

नीतीश कुमार ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जिनको सोचना तो कुछ है नहीं, काम तो कुछ है नहीं, बस कुछ से कुछ करके अपना पैसा बनाना है। हमने तो सबके विकास के लिए कार्य किया है। हम लोग मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुचायेंगे।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश जी ने बिहार को गड्ढे से निकालकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 15 साल जो एक मजदूर के रूप में हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है, आज उसी का मजूरी मांगने आये हैं।

जदयू नेता व मंत्री संजय झा ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि नीतीश कुमार बस पहला 5 साल काम किये। आपको समझना होगा जब नीतीश जी बिहार का कार्यभार संभाले थे, तब बिहार 1000 फ़ीट गड्ढा में था, जिसे पहले भरना था और तब बिहार का विकास सम्भव था।

डुमरांव से जदयू प्रत्याशी अंजुम आरा ने भोजपुरी में बोलते हुए कहा कि रऊआ सब जाना तानी की बिहार के कानून एतना चौपट रहे की ऊ घर से बाहर नहीं निकल सकेली और जब नीतीश जी आईलन त लड़कियां साईकल चलाकर आज पढ़े जा तानी बिहार के बेटी के बहीन के आत्मसम्मान बढाईले बानी और उनकर भविष्य उज्ज्वल कइले बानी जा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

42 minutes ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago