
Bharat varta desk:
देश के प्रथम न्यायाधीश एनवी रमना ने कहां है कि उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में मीडिया में आईं खबरों को लेकर अत्यंत व्यथित हैं। चीफ जस्टिस रामना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पक्ष इस संस्थान की गरिमा को समझेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया अत्यंत पवित्र है और इसके साथ ही गरिमा जुड़ी हुई है। मीडिया के मित्रों को इस प्रक्रिया की पवित्रता को पहचानना और समझना चाहिए। एक संस्थान के तौर पर शीर्ष अदालत मीडिया की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों का बेहद सम्मान करती है। लेकिन न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया के लंबित रहने के दौरान प्रस्ताव के निष्पादन के पूर्व मीडिया के एक वर्ग में जो कुछ प्रतिबिंबित हुआ वह विपरीत असर डालने वाला है। चीफ जस्टिस ने कहा कि कई मामले ऐसे आए हैं जहां योग्य प्रतिभाओं के आगे बढ़ने का मार्ग ऐसी गैर जिम्मेदाराना खबरों और अटकलों के कारण बाधित हुआ है। हालांकि चीफ जस्टिस ने कुछ वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए यह भी कहा कि कहा कि ऐसे तटस्थ, जिम्मेदार, पेशेवर पत्रकार और नैतिक मीडिया विशेष तौर पर उच्चतम न्यायालय और लोकतंत्र की असली ताकत हैं। आप हमारी व्यवस्था का हिस्सा हैं। चीफ जस्टिस ने सभी पक्षकारों से इस संस्थान की अक्षुण्ता और गरिमा को बरकरार रखने की अपील की। चीफ जस्टिस ने ये बातें बिहार के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस नवीन सिन्हा के विदाई समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान कही।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More