
Bharat Varta Desk: लोजपा में मचे बवाल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने चाचा और सांसद पशुपति पारस को करारा जवाब दिया है. अभी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने पशुपति पारस समेत पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निकालने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 80 फ़ीसदी पदाधिकारी मौजूद रहे. कुछ लोग दिल्ली में चिराग पासवान के साथ मौजूद थे और शेष लोग ऑनलाइन जुड़े थे. सबको चिराग पासवान ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. इसके साथ उनके चाचा पशुपति पारस में रामविलास पासवान के बीमार होने से लेकर अब तक क्या-क्या साजिश की, इसकी विस्तार से जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद ने उन्हें पांचों सांसदों को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पेश किया जिसे पूरी कार्यकारिणी ने एकमत से मंजूर किया. इस बैठक में बिहार के लोजपा अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज को छोड़कर सभी प्रदेश अध्यक्ष भी जुड़े थे.इसके पहले पांचों सांसदों की गुट वाली लोजपा ने बैठक करके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना था.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More