
Bharat varta desk: यदि भविष्य में बिहार की राजनीतिक पटल पर लोजपा नेता चिराग पासवान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की जुगलबंदी देखने को मिले तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसके संकेत दे दिए हैं। गुरुवार को चिराग पासवान 12 सितंबर को आयोजित अपने पिता के बरसी के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में निमंत्रण देने के लिए लालू प्रसाद के पास पहुंचे थे। चिरागने काफी देर तक लालू और राबड़ी देवी के साथ बातचीत किया। इसके बाद लालू चिराग के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुए। मीडिया के कई सवालों के जवाब में लालू ने कहा कि रामविलास जी उनके पुराने साथी थे। उनसे उनका पारिवारिक संबंध था। चिराग पर पूरा आशीर्वाद है। वह और उनका परिवार हर परिस्थिति में चिराग को मदद करेगा और उनके साथ रहेगा। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह तेजस्वी और चिराग को एक साथ देखना चाहते हैं। लालू ने कहा कि राबड़ी जी से भी चिराग की माताजी की बात हुई है। वह बीमार होने के कारण रामविलास की श्रद्धांजलि सभा में जा नहीं पाएंगे मगर तेजस्वी पूरे दल बल के साथ उसमें भाग लेंगे।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More