
Bharat varta desk: लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर उनके बेटे सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्वर्गीय राम व्यास को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे। इस मौके पर लालू यादव ने रामविलास को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से की। उन्होंने कहा कि वे दलितों, अल्पसंख्यक और दूसरी जातियों के बहुत बड़े नेता थे। उन्होंने आरक्षण के लिए भी बहुत बड़ा योगदान दिया। लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। लालू काफी देर तक चिराग के यहां रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रामविलास के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भारत सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे।
तेज प्रताप ने पशुपति पारस के घर पहुंच सबको चौंकाया
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More