
चbharat varta desk: चर्चित चारा घोटाले के आरोपी बिहार सरकार में मंत्री रहे डॉक्टर आरके राणा का रिम्स में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें 15 मार्च को रांची जेल से रिम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के नजदीकी रहे आरके राणा को लालू के साथ ही डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट से सजा सुनाई गई थी। उसके बाद वे अन्य आरोपियों के साथ रांची जेल भेजे गए थे।
सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत होने के बाद उन्हें रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था यहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। डॉ राणा भागलपुर जिले के नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा उन्होंने खगड़िया लोकसभा से भी प्रतिनिधित्व किया था। वे बिहार सरकार में लालु कैबिनेट के बहुत ही प्रभावशाली मंत्री माने जाते थे। लालू के राज में डॉ राणा की तूती बोलती थी।
उधर दूसरी ओर चारा घोटाले के सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को एम्स में भर्ती ले लिया गया है। रिम्स रेफर हुक्का लालू कल दिल्ली एम्स भेजे गए थे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती करने योग्य नहीं माना था। डॉक्टरों ने उन्हें वापस रिम्स लौटने की सलाह दी थी लेकिन राजद और कांग्रेस के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि लालू की हत्या की साजिश चल रही है। इसके बाद आज एम्स ने लालू को फिर से भर्ती ले लिया। एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि 2 दिनों तक उन्हें वहां रख कर देखा जाएगा कि तबीयत की हालत क्या है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More