
पटना संवाददाता: पटना के बदमाशों को पुलिस की कोई परवाह नहीं है ना ही उन्हें किसी का डर है. इसलिए वे रोज-रोज अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जयप्रकाश नगर मोहल्ले में अपराधियों ने फिर एक जघन्य घटना को अंजाम दिया है .जक्कनपुर थाना इलाके के जयप्रकाश मोहल्ले में अपराधियों ने घर में घुसकर 14 साल की छात्रा का गला काट दिया है . . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन चल रही है.
4 साल की बच्ची के सामने हुई घटना
वह लड़की मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी.बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने चार साल के बच्चे के सामने उस लड़की को मारा. जब बच्ची चिल्लाई तो मोहल्ले वाले घर पर पहुंचे तब तक बदमाश भाग गए . बच्ची उसके भाई की बेटी है .
लड़की की मां मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने अपने मायके नालंदा के चंडी जा रही थी, घटना की जानकारी मिलने पर उल्टे पांव घर की ओर भागी. उसके पिता काम पर गए हुए थे. भाई अपने ससुराल गया हुआ था .घटना आज दिन में 10:00 से लेकर 11:00 बजे के बीच की बताई जा रही है. जयप्रकाश नगर में यह परिवार भाड़े के मकान में रहता है . लड़की की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है. जिस समय यह घटना हुई उस समय छात्रा अपनी भतीजी के साथ घर पर थी.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More