धर्म/अघ्यात्म

घर बैठे देखें डिजिटल रामलीला, कोरोना काल में नमो मंत्र फाउंडेशन की अनूठी पहल

नई दिल्ली, न्यूज़ एन लाइव विशेष संवादाता:

घर बैठे डिजिटल रामलीला का आनंद आप ले सकते हैं। दिल्ली की संस्था नमो मंत्र फाउंडेशन की ओर से यह अनोखी पहल 17 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 25 अगस्त तक रोज 20 मिनट तक रामलीला का मंचन होगा। नमो मंत्र फाउंडेशन के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर आप शाम 6:30 बजे से लाइव रामलीला देख सकते हैं। इसकी शुरुआत 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर सुशील गोस्वामी जी महाराज, नमो मंत्र फाउंडेशन के संस्थापक कुमार सुशांत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

फाउंडेशन के संस्थापक कुमार सुशांत ने बताया के रामलीला से करीब 5 दर्जन से अधिक सांसद सोशल साइट्स पर जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा रही है। कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए देशभर में गांव से लेकर शहरों में आयोजित होने वाली रामलीला का आयोजन संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने रामलीला के डिजिटल मंचन के आयोजन कराया है । इसका लक्ष्य भारतीय संस्कृति की किस गौरवशाली परंपरा से नई पीढ़ी को अवगत कराना भी है। देश के करोड़ों लोग घर में बैठकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। यहां बता दें कि कुमार सुशांत बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले हैं।

डिजिटल रामलीला देखने के लिए नमो मंत्र फाउंडेशन का यूट्यूब लिंक:

https://youtu.be/ur9oVoXN6u4

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

1 hour ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

1 day ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago