
Bharat varta desk: मंगलवार को जूनागढ़ की मुख्य सड़क पर गोड्डा के मुनींद्र भगत का योग देखकर लोग दंग रह गए। साधु मुनींद्र झारखंड के गोड्डा के रहने वाले हैं।
सोमनाथ दर्शन कर लौटने के दौरान मुनींद्र ने जूनागढ़ के रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर अपने योग कौशल दिखाए। उन्होंने शीर्षासन, मयूरासन और कई और कठिन आसन किये। उनका मानना है कि योग का अभ्यास कर लोग शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग करने के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं है । कोई भी और कहीं भी योग कर सकता है। सार्वजनिक रूप से योग करने से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुनींद्र ने वर्ष 2013 में घर छोड़ दिया। वे यायावर साधु का जीवन जीते हैं। जूनागढ़ के स्टेशन रोड में उनके कठिन योगसाधना को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि इसके पहले उन्होंने वृंदावन में परिक्रमा करने के बदले करीब 2000 दंड- बैठकें लगाईं थीं। उन्होंने बताया कि योग अभ्यास का खेल है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More