
Bharat varta desk: आज दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गृह मंत्री अमित शाह से मिले। दोनों के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन और झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री झारखंड केसीएम से एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी को समर्थन देने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने भी समर्थन के बदले झारखंड के हितों से संबंधित कई सवालों को गृह मंत्री के सामने रखा है।
यहां बता दें कि झामुमो के विधायकों में राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लेकर नरम रवैया देखने को मिल रहा है। कुछ विधायकों ने तो निजी राय में द्रौपदी मुर्मू को अपनी पसंद बताया है। उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सीएम हेमंत सोरेन के मिलने का कार्यक्रम है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More