
Bhrat Varta Desk : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ छह विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। हिमाचल प्रदेश में 68, गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही है। गुजरात में बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 20 से भी कम सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
गुजरात के इतिहास में बीजेपी को कभी इतनी सीटें किसी को नहीं मिलीं। सभी पुराने कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए बीजेपी ने नया कीर्तिमान रच दिया। राज्य में कांग्रेस लगभग साफ़ हो चली और आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत के हिसाब से मजबूत उदय है।
गुजरात में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भगवा पार्टी यहां 7वीं बार सरकार बनाने जा रही है। गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 या 12 तारीख को हो सकता है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 26 और कांग्रेस को 39 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं।
कांग्रेस हिमाचल चुनावों में जीत के लिए आश्वस्त है लेकिन उसके मन में अपने विधायकों की ख़रीद-फ़रोख्त की आशंका भी दिखने लगी है। पार्टी के नेताओं ने इस बारे में ख़ुलकर बोलना भी शुरू कर दिया है।
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More