पॉलिटिक्स

गुजरात में पीएम के नजदीकी नेता से मिले चिराग पासवान, अटकल तेज

Bharat Varta desk: बिहार से लेकर दिल्ली तक पार्टी में जारी भारी उठापटक के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान सोमवार को अचानक गुजरात पहुंच गए . सूत्रों के अनुसार पासवान ने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी एक भाजपा नेता से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के उस भरोसेमंद नेता के जरिए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को साधने की कोशिश की है। उनसे अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री उनका समर्थन करें। पार्टी को टूट से बचाएं। मंत्रिमंडल में उनकी भागीदारी हो। उस नेता का कितना भरोसा मिला, चिराग पासवान ने यह स्पष्ट नहीं किया है। अलबत्ता लोजपा की ओर से इस बात का खंडन किया गया कि चिराग पासवान ने किसी भाजपा नेता से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। मगर दूसरी तरफ गुजरात से लेकर दिल्ली और पटना तक भाजपा नेता से चिराग के मिलने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेजी से फैल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि चिराग के साथ बिहार का एक बड़ा वोट बैंक है। ऐसे में भाजपा नहीं चाहेगी कि वे राजद के साथ जाएं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव चिराग को अपनी ओर खींचने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

22 hours ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

5 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

6 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

7 days ago