
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसी) गुरुवार दोपहर गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रें स करेगा। चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
राज्य में दिसंबर के पहले सप्ताह में दो चरणों में मतदान होने की संभावना है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त होगा।
इससे पहले आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी। आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जो 12 नवंबर को एक चरण में होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। गुजरात में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More