Categories: बड़ी खबर

गिरफ्तार तो मुझे किसी का बाप भी नहीं कर सकता, वीडियो के साथ पीएम संग बाबा रामदेव का फोटो वायरल

Bharat varta desk
Baba Ramdev Vs IMA: डॉक्टरों और एलोपैथी पर दिये बयान के बाद बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आमने सामने हैं. आईएमए ने रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग केंद्र सरकार से की है. यही नहीं क्षमा नहीं मांगने पर 1000 करोड़ रुपए की मानहानि का केस चलाने की चेतावनी भी रामदेव को दी है. उत्तराखंड के डॉक्टरों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया है. इस बीच बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कि वे कह रहे हैं कि मुझे किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता है. उसके बाद से रामदेव सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के साथ-साथ दूसरे लोगों के भी निशाने पर आ गए हैं. उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें लिखी जा रही है. कोई उन्हें कारोबारी बाबा बता रहा है तो कोई ढोंगी बाबा बता रहा है. इस बीच लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीरों को भी वायरल कर रहे हैं. लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसके दम पर बाबा कानून को चुनौती दे रहे हैं. दूसरी ओर बाबा के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने आईएमए से बीमारियों और उनके एलोपैथिक इलाज के संबंध में जो 25 सवाल पूछे हैं उनमें से किसी का भी जवाब डॉक्टरों के पास नहीं है. इसके पूर्व बाबा रामदेव केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के पत्र लिखने पर अपने बयान के लिए माफी मांग चुके हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago