स्वास्थ्य

गाय के गोबर और मूत्र लगाकर कोरोना भगाने का उपाय कर रहे लोग, डॉक्टरों ने बताया खतरनाक

Bharat varta Central desk: कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कुछ लोग रोग से बचने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर रहे हैं. कई जगह इसके खतरनाक परिणाम भी सामने आए हैं. इसके बाद भी लोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जान को जोखिम में डालने से परहेज नहीं कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के कई इलाकों में लोग कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गाय के गोबर और गोमूत्र का लेप शरीर में लगा रहे हैं. गुजरात के कुछ हिस्सों से भी यह नुस्खा अपनाए जाने की खबर मिली है. इसको लेकर डॉक्टरों ने लोगों को अलर्ट किया है. डॉक्टरों का कहना है कि कहीं इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गोमूत्र और गोबर लगाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. कई मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेए जयलाल का कहना है कि इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गाय का गोबर या मूत्र कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करता है, अन्य बीमारियां पशु से मनुष्यों में फैल सकती हैं।”डॉक्टरों का कहना है कि इससे म्यूकोरमाइकोसिस समेत दूसरी तरह के संक्रमण होने का खतरा है. इससे लोगों की जान भी जा सकती है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago