पॉलिटिक्स

गायक भरत शर्मा व्यास भी उतरे चुनावी मैदान में, बक्सर के ब्रह्मापुर से किया नॉमिनेशन

NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी के मशहूर लोकगायक भरत शर्मा ‘व्यास’ भी अपनी किस्मत आज़माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि निरंजन कुमार सिंह उर्फ भरत शर्मा ने बक्सर जिले के ब्रम्हपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नॉमिनेशन दाखिल किया है। वे ब्रह्मापुर विधानसभा क्षेत्र के भदवर गांव के निवासी भी हैं।

फिल्मों से राजनीति में कदम रख रहे गायक भरत शर्मा बिहार में काफी लोकप्रिय हैं। भोजपुरी में निर्गुण गायकी की लंबी परंपरा रही है और भरत शर्मा ‘व्यास’ लंबे समय से भोजपुरी निर्गुण गायकी के सिरमौर बने हुए हैं। जिन दिनों भोजपुरी कैसेट्स के वसंत में सब नए-पुराने गायक रंगीला-रसिया हुए जा रहे थे, उन दिनों भी भरत शर्मा ने अपनी गायकी से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी गायकी को एक स्तर दिया और भोजपुरी लोकसंस्कृति को गुलजार किया, जो आज भी बदस्तूर जारी है। भरत शर्मा के प्रशंसक उनको प्यार से व्यास जी कहकर बुलाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें चुनावी मैदान में जनता का कितना समर्थन मिलता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

19 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago