
Bharat varta desk: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने गांव कानपुर देहात स्थित परौंख पहुंचे. जैसे ही वहां अपने गांव के पास बने हेलीपैड पर उतरे, भावुक हो उठे। सबसे पहले उन्होंने झुक कर अपने गांव की मिट्टी को उठाया, उसे चूमा और माथे से लगाया। उन्होंने अपने गांव की धरती को नमन किया। उस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गणमान्य लोग मौजूद थे। हर कोई देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान शख्सियत के अपने गांव के प्रति अगाध श्रद्धा को देखकर अभिभूत हो रहा था। राष्ट्रपति अपने बचपन के दोस्त कृष्ण कुमार से मिलने उनके घर भी गए। उन्होंने अपने दोस्त को बताया कि जब से उन्होंने उनके बीमार होने के बारे में सुना, उनसे मिलने के लिए बेचैन हो उठे थे। उन्होंने कहा कि वे यहां राष्ट्रपति के रूप में नहीं बल्कि एक दोस्त के रूप में दोस्त से मिलने उनके घर आए हैं।
.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More