शिक्षा मंच

गर्मी के कारण बिहार में स्कूलों का समय बदला

Bharat varta desk:

बिहार में अब सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही अब विद्यालय का संचालन होगा. केशिक्षा विभाग ने यह आदेश सिर्फ प्रारंभिक विद्यालयों के लिए जारी किया है. क्लास 1 से 8 तक के लिए विद्यालय समय में परिवर्तन किया है. मिशन दक्ष और विशेष कक्षाओं के लिए राहत नहीं दी गई है. जानकारी के अनुसार मिशन दक्ष की कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होंगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने 8 जून तक के लिए आदेश जारी किया है. अब ऐसे में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव होने से बच्चों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चे और शिक्षक लगातार स्कूलों को बंद करने की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण अब तक करीब 60 छात्राएं बेहोश हो गयी हैं, जिनका इलाज जारी है. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभागके अपर मुख्य सचिव केके पाठक को स्कूल का समय बदलने का निर्देश दिया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

16 minutes ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

16 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago